केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बीच अस्थायी कर्मचारियों का आमरण अनशन शुरू
केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। 28 अक्टूबर को हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद 29 अक्टूबर से मंदिर कार्मिक रमेश कुर्मांचली, पुष्कर रावत, आशुतोष शुक्ला और संजय पवार के आमरण अनशन पर बैठने की जानकारी सामने आई है। वहीं, अन्य अस्थायी कर्मचारी उपवास रखकर आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं।
यह आंदोलन केवल केदारनाथ धाम तक सीमित नहीं है। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, काशी विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, कालीमठ, तुंगनाथ, विद्यापीठ, संस्कृत विद्यालय, त्रियुगीनारायण और गौरीकुंड सहित मंदिर समिति के अधीनस्थ अन्य मंदिरों के अस्थायी कर्मचारी भी उपवास पर हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 426/2024 को लागू करना और वेतन संबंधी मांगों पर कार्रवाई करना शामिल है। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। अब देखना होगा कि मंदिर समिति और प्रशासन कर्मचारियों की मांगों पर क्या निर्णय लेते हैं।
#Kedarnath #KedarnathNews #BKTC #HungerStrike #UttarakhandNews #BreakingNews #Rudraprayag #JantakNews

